कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मर की श्रेणी में चौथा ट्रांसफॉर्मर निर्माण का सफलतापूर्वक टेस्ट संपन्न होने के पश्चात हरी झण्डी
दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूर रहे ।
इस अवसर पर श्री बघेल ने पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा टीम की कड़ी मेहनत,
समर्पण और उल्लेखनीय उपलब्धि के प्रति अपनी सराहना एवं संतोष व्यक्त किया । उन्होंने आगामी इकाइयों को
निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए टीम की क्षमता पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया तथा
परियोजना के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के लिए टीम को शुभकामनाएँ दीं ।
यह ट्रांसफॉर्मर उन 26 कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मरों में से चतुर्थ इकाई है जिसका निर्माण बीएचईएल के उत्कृष्ट, कर्मठ
कर्मचारियों द्वारा किया गया है । इन ट्रांसफॉर्मरों का निर्माण प्रतिष्ठित 6000 मेगावाट, ±800 केवी एच॰वी॰डी॰सी
खावड़ा–नागपुर बाइपोल परियोजना, पावरग्रिड के लिए किया जा रहा है ।
यह उपलब्धि खावड़ा – नागपुर एच॰वी॰डी॰सी परियोजना के अंतर्गत संविदात्मक डिलीवरी प्रतिबद्धताओं को पूरा
करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो टीम की मजबूत तकनीकी क्षमता, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता एवं
समयबद्ध निष्पादन को दर्शाती है ।