- डिपो को मेनलाइन से जोड़ने वाले रैंप पर भी पूरा हुआ ट्रैक निर्माण
- स्टेबलिंग, शंटिंग और इंस्पेक्शन आदि के लिए डिपो में 15 ट्रैक लाइनें तैयार
- कॉरिडोर-2 के अंडरग्राउंड सेक्शन की डाउनलाइन पर जल्द शुरू हो सकती है ट्रेनों की टेस्टिंग
\
कानपुर (वेद गुप्ता)। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 (सीएसए–बर्रा-8) के अंतर्गत निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उक्त कॉरिडोर के अंतर्गत सीएसए विश्वविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन मेट्रो डिपो में ट्रैक निर्माण का कार्य अब पूरा कर लिया गया है। कॉरिडोर-2 डिपो को मेनलाइन से जोड़ने वाले रैंप पर भी ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही अब जल्द ही कॉरिडोर-2 डिपो में खड़ी ट्रेनों को मेनलाइन पर लाकर टेस्ट रन की प्रक्रिया आरंभ की जा सकती है।

डिपो की ट्रैक व्यवस्था
कॉरिडोर-2 डिपो में कुल 15 ट्रैक लाइनों का निर्माण किया गया है, जिन्हें विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित किया गया है।
डिपो में बैलास्टेड और बैलास्ट-लेस, दोनों प्रकार के ट्रैक
विदित हो कि मेट्रो डिपो में बैलास्टेड ट्रैक (गिट्टी सहित) और बैलास्ट-लेस (गिट्टी रहित), दोनों प्रकार के ट्रैक का निर्माण किया गया है। मेट्रो परिचालन के लिए मेनलाइन पर बैलास्ट-लेस यानी गिट्टी रहित ट्रैक का प्रयोग किया जाता है, जबकि डिपो में अधिकांश कार्यों के लिए बैलास्टेड ट्रैक का ही प्रयोग किया जाना है।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने निर्माण कार्यों की तेज प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, “कॉरिडोर-2 (सीएसए–बर्रा-8) के अंतर्गत डिपो से विजय नगर स्टेशन के निकट स्थित रैंप के बीच डाउनलाइन पर ट्रैक निर्माण कार्य पूरा होना हमारे लिए एक अहम मील का पत्थर है।

उक्त कॉरिडोर के अंडरग्राउंड और एलिवेटेड, दोनों सेक्शनों में विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से सिविल निर्माण और सिस्टम इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से आगे बढ़ा है।
जल्द ही कॉरिडोर-2 अंडरग्राउंड सेक्शन के डाउनलाइन पर टेस्टिंग प्रक्रिया आरंभ की जाएगी, जिसके लिए सभी विभागों के समन्वय से कार्य किया जा रहा है। कानपुर मेट्रो की टीम अपने लक्ष्यों की ओर सकारात्मकता के साथ अग्रसर है।
.jpeg)