शिविर में डॉक्टर यावर खान, डॉक्टर बबलू साहू द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विशेष रूप से खून की कमी डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मौसमी बीमारी में आदि की जांच की गई। फार्मासिस्ट अनूप राय द्वारा निशुल्क दवा वितरण का कार्य किया गया। उनका सहयोग वाहन चालक अकरम अली ने किया, लैब टेक्नीशियन अरहम खान द्वारा विभिन्न प्रकार की जांचों के नमूने लिए गए, काउंसलर अमित शर्मा द्वारा काउंसलिंग की गई, आयुष्मान मित्र रविंद्र गुर्जर द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया गया, एएनएम ममता कोरी ने टीकाकरण किया, एएनएम कौशल्या शाक्य ने मरीजों का वजन लिया, यशोदा नायक ने बीपी की जांच की, मीना शाक्या, आरती अहिरवार और सुषमा मीणा द्वारा मरीजों के विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य जांच की गई,
कैंप की सहायता हेतु आशा पर्यवेक्षक रश्मि सक्सेना के साथ आशा कार्यकर्ता क्रमश: कुसुम रजक, बबीता पाल, ज्योति जैन, उमा यादव, अर्चना खरे, सावित्री लोधी, रीना लोधी, प्रभा यादव, नीतू कुशवाहा, शारदा लोधी मैं सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य जांच, दवा, टीकाकरण और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।