Type Here to Get Search Results !

कानपुर के समग्र विकास को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

कानपुर (वेद गुप्ता)।  शहर के समग्र विकास कार्यों को गति देने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नवीन सभागार में शासनिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के कार्यों का जायजा लिया।


बैठक में मुख्य रूप से कानपुर की सड़कों की स्थिति, सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों और अन्य विकास परियोजनाओं पर चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कमियों को दूर करने और विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।


सतीश महाना ने कहा कि कानपुर के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शहर में चल रहे विकास कार्यों में जहां भी कमियां या समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं में सुधार पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।


बाईट:- सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष