Type Here to Get Search Results !

कानपुर अरमापुर मेले में बड़ा हादसा ! चलते-चलते पलटा जीरो ग्रेविटी झूला..

  • वीडियो वायरल जानकारी अनुसार अभी तक कोई जनहानि नहीं

कानपुर ।  कानपुर के अरमापुर मेले में जीरो ग्रेविटी झूला चलते-चलते पलटने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मेले में लगाए गए झूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए जीरो ग्रेविटी झूला लगाया गया था। इसी दौरान झूला चलते हुए पलटता नजर आया। घटना के बाद सामने आए वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा है।

हालांकि, झूले में घटना के समय कितने लोग सवार थे, किसी को चोट आई या नहीं और झूला किस वजह से पलटा, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

सवाल यह है कि मेले में झूला संचालित करने से पहले सुरक्षा मानकों की जांच की गई थी या नहीं? घटना की वास्तविक स्थिति और जिम्मेदारी स्पष्ट करने के लिए संबंधित अधिकारियों की पुष्टि जरूरी है।
फिलहाल पुलिस मौके पर है।


थाना अर्मापुर क्षेत्रान्तर्गत दशहरे के अवसर पर आयोजित मेले में लगे ग्रेविटी झूले के आज अचानक क्षतिग्रस्त होने की घटना हुई है। घटना के समय झूले में लगभग 25 से 30 लोग सवार थे। झूले में सवार सभी बच्चे एवं अन्य लोग सुरक्षित हैं तथा कोई भी घायल नही हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, झूले के संचालन के लिए संबंधित विभागों की अनुमति प्राप्त की गई थी। झूले की निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही लोगों के सवार होने की बात प्रथम दृष्टया सामने आई है। आज मेले का अंतिम दिन था तथा झूले के संचालन की निर्धारित अवधि भी आज तक ही थी।इस पूरी घटना के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम को सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



बाइट - अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, योगेश कुमार