Type Here to Get Search Results !

वीरू की मौत पर परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम



कानपुर (वेद गुप्ता)।  कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अर्रा में वीरू की मौत के बाद परिजनों ने थाने के पास नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। परिजनों ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग उठाई।


परिजनों का आरोप है कि हत्या के मामले को पुलिस ने हिट एंड रन के केस के रूप में दर्ज किया है। हंगामे की सूचना पर एसीपी अभिषेक कुमार राहुल समेत नौबस्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर स्थिति संभालने का प्रयास किया।


परिजनों की मांग है कि मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होना बाकी है।