Type Here to Get Search Results !

तहसील दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने सुनी जन समस्याएँ.

कानपुर (वेद गुप्ता)।  आज दिनांक 03.10.2026 को तहसील दिवस के अवसर पर  जिलाधिकारी कानपुर नगर महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता द्वारा जनसेवा सभागार तहसील नर्वल कानपुर नगर अन्तर्गत जन-सुनवाई की। जन-सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे इन समस्याओं को समयबद्ध तरीके से हल करें।

शिकायतों के निस्तारण में देरी न हो, इसके लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे त्वरित कार्रवाई करें और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी दें।


आगंतुकों और पीड़ितों से सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए और बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक और धैर्यपूर्वक सुना जाए व शीघ्र निस्तारण किया जाए ।

स्थानीय स्तर पर बार-बार आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया ।