- दस सिरों के जरिए जनसमस्याओं पर साधा निशाना
कांग्रेस द्वारा बनाए गए दस सिरों पर ज्ञानेश कुमार, चंदा चोरी,महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महिला असुरक्षा, किसानों की बदहाली, जीएसटी और धार्मिक नफरत जैसे मुद्दे अंकित किए गए।
इस प्रतीकात्मक रावण दहन के माध्यम से कांग्रेस ने संदेश दिया कि विजयदशमी केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त अन्याय, शोषण और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का भी प्रतीक है।
जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि विजयदशमी हमें अहंकार, अन्याय और अधर्म के अंत की प्रेरणा देती है। आज देश महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। महिला सुरक्षा, बढ़ती नफरत और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच उठाती रहेगी और जनहित की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान ही सच्चे अर्थों में बुराई पर अच्छाई की विजय होगी।

