जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
कानपुर की नरवल तहसील में 186 प्रार्थना पत्र आए, 11 का मौके पर निस्तारण
नामांतरण, खतौनी संशोधन, बंधक मुक्ति से लेकर दैवीय आपदा सहायता प्रकरणों का समाधान
कानपुर नगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 186 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 11 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत दी गई। शेष प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
समाधान दिवस में राजस्व अभिलेखों से जुड़े कई लंबित मामलों का मौके पर समाधान हुआ। किदवई नगर निवासी श्रीमती सुशीला चौरसिया के नामांतरण आदेश का अमलदरामद कर उन्हें खतौनी उपलब्ध कराई गई। इसी प्रकार राजामार्केट निवासी पूजा शर्मा के मई 2025 से लंबित नामांतरण आदेश का अमलदरामद कराकर खतौनी उपलब्ध कराई गई।
बगाही निवासी किरनपाल और ग्राम शाहपुर निवासी कोकिला की भूमि बंधक मुक्त होने के बावजूद इसका अंकन खतौनी में नहीं हुआ था। दोनों मामलों में मौके पर बंधक परवाने का अमलदरामद कराकर खतौनी उपलब्ध कराई गई। बर्रा निवासी रंजीत की खतौनी में गलत दर्ज नाम को संशोधित किया गया, जबकि ग्राम बरईगढ़ निवासी रमेश कुमार सिंह का अंश निर्धारण कर उन्हें खतौनी उपलब्ध कराई गई।
समाधान दिवस के साथ आयोजित विशेष दिव्यांग शिविर में भी फरियादियों को मौके पर राहत मिली। सेमरझाल निवासी रमेशचन्द्र धोबी और मडिलवां निवासी श्यामकली को मेडिकल बोर्ड की जांच के उपरांत मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। वहीं दलपतपुर निवासी स्वेता उत्तम के आवेदन का निस्तारण करते हुए जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।
दैवीय आपदा से जुड़े प्रकरणों में ग्राम हरीपुर मजरा गुगुरा निवासी अटल बिहारी के बारिश में मकान गिरने के मामले की जांच कर नियमानुसार सहायता के लिए रिपोर्ट स्वीकृत कर प्रेषित की गई। वहीं गणेशीपुर मजरा नेवादा उजागर निवासी राम सिंह को अवगत कराया गया कि दैवीय आपदा के अंतर्गत सहायता राशि उनके बैंक खाते में पहले ही प्रेषित की जा चुकी है।
संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक 85 प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित रहे। विकास विभाग के 47, राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त 15, पुलिस विभाग के 12, विद्युत विभाग के 8 तथा पीडब्ल्यूडी के 4 प्रकरण प्राप्त हुए। शेष प्रकरण अन्य विभागों से संबंधित रहे।
जिलाधिकारी ने शेष प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का आवश्यकतानुसार स्थलीय परीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा शिकायतकर्ता को समाधान का लाभ मिले।
इस दौरान डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी नरवल सत्यपाल प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।