- सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंची, सीसीटीवी खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ
कानपुर। अमेठी में पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर तैनात महिला पुलिसकर्मी की 62 वर्षीय सास को लालबंगला में बदमाश ने निशाना बनाया। सोमवार रात 9 बजे त्योहारी खरीदारी कर घर लौट रहीं बुजुर्ग महिला को पीछे से पकड़कर बदमाश ने उनका मुंह दबा दिया और सड़क पर पटककर गले से सोने की चेन और लॉकेट तोड़कर फरार हो गया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने महिला को घायल कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही चकेरी एसीपी आशुतोष कुमार सिंह और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
लालबंगला के परदेवनपुरवा निवासी हरिशंकर मिश्रा अपनी पत्नी आशा मिश्रा (62) के साथ रहते हैं। उनका बेटा अंकित मिश्रा बिरला ग्रुप में शिक्षक है, जबकि बहू अंजलि मिश्रा अमेठी में पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर तैनात हैं। आशा मिश्रा ने बताया कि वह त्योहार की खरीदारी करने के लिए पैदल लालबंगला गई थीं। खरीदारी के बाद घर लौटते समय घर से करीब 100 मीटर पहले पीछे से आए एक युवक ने उनका गला पकड़ लिया।
उन्होंने विरोध करते हुए शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनका मुंह दबा दिया और सड़क पर पटक दिया। इससे उनके शरीर में चोटें आईं। बुजुर्ग के मुताबिक, इसी दौरान बदमाश ने उनके गले में पड़ी करीब सात ग्राम की चेन और लॉकेट तोड़ लिया और गुरुद्वारे की तरफ पैदल भाग निकला।

आशा मिश्रा ने आरोप लगाया कि लालबंगला की तरफ से आने के दौरान बाइक सवार दो युवक उनका पीछा कर रहे थे। हालांकि, वारदात को एक ही युवक ने अंजाम दिया। घटना के बाद घायल आशा सड़क पर दर्द से कराहने लगीं। उनकी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें घर पहुंचाया।
बाइट आशुतोष कुमार सिंह एसीपी चकेरी