Type Here to Get Search Results !

विधायक पटवा ने कहा, तीखा लिखते रहें पत्रकार

गुरुजनों एवं पत्रकारों के साथ ही विधायक का अभिनन्दन
पंकज साहू, ओबैदुल्लागंज.


औबेदुल्लागंज में सेम केबल नेटवर्क द्वारा भाजपा के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल (बबलू भैया) एवं भोजपुर क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र पटवा का नागरिक अभिनन्दन किया गया।  
इस अवसर पर सेम केबल की ओर से नगर के सेवानिवृत्त गुरुजनों एवं नगर के पत्रकारों का भी स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया गया।
 इस अवसर पर विधायक पटवा ने पत्रकारों से कहा की आप अपनी कलम से जितना तीखा लिखोगे, मुझे उतनी गलतियां सुधारने का मौका मिलेगा। इस मौके पर विधायक पटवा ने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए की गई कोशिशों के बारे में बताते हुए कहा कि, क्षेत्र में विकास परक कार्यों में तेजी आई है।