Type Here to Get Search Results !

फिर हुए दो युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार

ब्यूरो, शाहजहांपुर.

फिर हुए दो युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार
दो और युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए, जिनका सामान लूट कर रोड किनारे फेक दिया गया। 
आज सुबह बरेली मोड के पास खन्ती में दो अज्ञात युवक गंभीर हालम में मिले हैं, जिनकी आयु लगभग 30 व 35 वर्ष है। कहीं बाहर से आ रहे थे कि रास्ते में उनहें नशीला पदार्थ खिलाकर उनका सामान रूपया पैसा लूट लिया गया। बरेली मोड के आगे अचेत अवस्था में दो युवकों के पडे पाए जाने के बाद 108 नि:शुल्क एम्बुलेंस के चालक सत्यप्रकाश ने ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।