Type Here to Get Search Results !

सामान लेने जा रहे दो दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर

ब्यूरो, शाहजहांपुर.

 सामान लेने जा रहे दो दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर
पूजा का सामान लेने पैदल रोड पर करते समय दो दोस्तों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
थाना रौजा के ग्राम बरतारा निवासी रविन्द्र (35) पुत्र फूलचन्द्र व दिनेश (25) पुत्र प्यारे लाल के घर पर रामायण का अखण्डपाठ हो रहा था, उसी के लिए कोई सामान दुकान से लाना था। दोनों दोस्त सडक पार का सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेजगति मे आ रहे एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।
उधर, थाना सेहरामऊ दक्षिण के ग्राम फरदापुर निवासी जितेन्द्र (25) पुत्र ओमप्रकाश अपनी रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे कि बरेली मोड नवादा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे जितेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।