Type Here to Get Search Results !

नेपाल देश जाते समय उत्तराखण्ड के दो युवक की ट्रक से टक्कर

ब्यूरो, शाहजहांपुर.

नेपाल देश जाते समय उत्तराखण्ड के दो युवक की ट्रक से टक्कर
घर से रूद्रपुर टहलने कह कर गये दो दोस्त अपनी बाइक से नेपाल देश जाते समय थाना खुटार क्षेत्र में ट्रक से टकराये और गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां उनकी हालत बिगडने पर उनके परिजन बरेली रेफर करा ले गये।
उत्तराखण्ड के जिला उधमसिंह नगर के मोहल्ला लखनीपुर दिनेशपुर निवासी सूरज (20) पुत्र शंकर व सुखदेव सिंह (24) पुत्र प्रकाश सिंह निवासी खटोलापुर दिनेशपुर द्वितीय है। यह दोनो दोस्त की मोबाइल शॉप की दुकाने हैं और अपने घर से रूद्रपुर जाने के लिए कह कर निकले थे मगर रूद्रपुर न जाकर नेपाल देश जा रहे थे। ब्लाक खुटार के आगे लखीमपुर रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रक से आज सुबह टकरा गये, जिसमें दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। उधर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। दोपहर में आये परिजनों ने जब हालत गम्भीर देखी तो बरेली रेफर करा कर ले गये।