Type Here to Get Search Results !

4 कुन्तल नकली खोया किया नष्ट, 6 के सैम्पल भरे

ब्यूरो, शाहजहांपुर.

4 कुन्तल नकली खोया किया नष्ट, 6 के सैम्पल भरे
होली के त्योहार को देखते हुए खोया मण्डी में खाद्य विभाग द्वारा बराबर छापे मारे जा रहे हैं, बावजूद इसके आज जब खोया मण्डी में खाद्य टीम पहुंची तो मण्डी में भगदड़ मच गयी। टीम के सीएफएसओ मनोज तोमर ने चार कुन्तल खराब खोया नष्ट कराया।
आज दोपहर थाना कोतवाली क्षेत्र में लगने वाली खोया मण्डी में खोया खरीदने वालों की भारी भीड़ लगी थी। इसी बीच करीब दो बजे अचानक खाद्य विभाग की टीम ने छापा मार दिया और आधा दर्जन से अधिक खोये की सैम्पल भरे और चार कुन्तल खराब खोया नष्ट कराया। दूसरी ओर, खोया बेचने वाले दबंग आसानी से कह रहे थे कि साहब तीन बार सैम्पल पहले भी भरे जा चुके हैं, क्या करोगे। इस टीम में सीएफएसओ मनोज तोमर, एफएसओ विनय कुमार, राम आसरे और जावेद अख्तर आदि मौजूद थे।