Type Here to Get Search Results !

उत्कृष्ट कार्य पर तहसीलदार अर्चना शर्मा पुरस्कृत

आरके वासुदेव, विदिशा.

उत्कृष्ट कार्य पर तहसीलदार अर्चना शर्मा पुरस्कृत
आरबीसी के प्रकरणों में उत्कृष्ट कार्य करने पर नटेरन तहसीलदार डॉ. अर्चना शर्मा को कलेक्टर आनन्द कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। 
ज्ञातव्य हो कि क्षेत्र की तहसीलदार द्वारा ब्रिस्क योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर 14 हजार 143 रूपए का चेक कलेक्टर शर्मा ने आज राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान सौंपा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नरेन्द्र त्रिवेदी, सीईओ जिला पंचायत शषिभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक बीपी चन्द्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर जयप्रकाश शर्मा, सभी अनुविभागीय अधिकारी एंव जिलेभर के तहसीलदार उपस्थित थे।