Type Here to Get Search Results !

ट्रको की आमने-सामने भिडंत में दोनों चालकों की मौत

शमिन्दर सिंह, शाहजहांपुर.

ट्रको की आमने-सामने भिडंत में दोनों चालकों की मौत
आज सुबह जलालाबाद मार्ग पर दो ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर में दोनों ट्रकों के परखच्चे उड गये। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों ट्रकों के चालकों की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई, जिसके बाद शवों को मुश्किल से निकाला जा सका।
थाना जलालाबाद अर्न्तगत भारत गैस एजेन्सी के सामने आज सुबह करीब 7 बजे ट्रक क्रमांक-यूके-06 सीए 2928 का चालक जावेद (30) पुत्र अलीशेर, निवासी बरेली, लालकुआं से नागपुर लकडी भरके जा रहा था कि, भारत गैस एजेन्सी के पास सडक उबाड-खाबड होने के कारण ट्रक का पट्टा टूट गया। इसी समय समय सामने से तेज गति में आ रहे भूसी भरे ट्रक क्रमांक यूपी-60-1572 का चालक बलिया निवासी उमेश पाल यादव संतुलन खो बैठा और उसका ट्रक सामने से टकरा गया। इसके नतीजे में दोनों ट्रकों के चालकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने जावेद का शव मुश्किल से बाहर निकाला, और फिर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।