Type Here to Get Search Results !

विदेशी सामान की होलिका जलाकर जताया विरोध

ब्यूरो, वाराणसी.

विदेशी सामान की होलिका जलाकर जताया विरोध
पर्वो के बहाने विरोध दर्ज कराने का तरीका भी प्रदर्शनकारी खोज निकालते हैं। होली के मद्देनजर ऐसा ही कुछ नजारा शहर के तेलिया बाग स्थित पटेल चौक के पास तब देखने को मिला, जब विरोध दर्ज करा रहें लोगो ने विदेशी सामानों की होली जलाई।
पूर्वाचंल विकास मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर रहें लोगो ने इस दौरान विदेशी सामग्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इनको कभी भी इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प भी लिया। प्रदर्शनकारियों का ज्यादा गुस्सा चाइना से आयातित सामानों पर रहा। उनका कहना था कि लगातार चाइना से आयातित समान के चलते देश के मजदूरो के हाथों से काम छूटता जा रहा है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो देश के गरीब मजदूरों और कुशल कारीगरों के आगे और भी संकट खड़ा हो जाएगा।