Type Here to Get Search Results !

घर से भागी दो युवतियां हिरासत में

ब्यूरो, शाहजहांपुर.

घर से भागी दो युवतियां हिरासत में
बीते सप्ताह प्यार के पंख लगाकर उड़ी दो प्रेमिकाओं को अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों को डाक्टरी मुआयना के लिये जिला अस्पताल भेजा गया।
थाना निगोही के ग्राम गुरिगवां निवासी राजपाल की पुत्री उर्मिला 22 मार्च को पड़ोसी गांव गोरा निवासी अपने प्रेमी सोनपाल के साथ घर से भाग गयी थी। उसके जाने के बाद उसके पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उर्मिला को दिल्ली से बरामद कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी भागने में सफल रहा। उर्मिला ने दिल्ली के ही एक मंदिर में शादी कर ली थी।

वहीं थाना सदर बाजार के मोहल्ला एमन जई जलाल नगर निवासी अनवर की नाबालिग पुत्री निशा मोहल्ले के ही फईम के साथ तीन दिन पूर्व घर से चली गयी थी और उसने एक गांव में जाकर निकाह कर लिया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया और डाक्टरी मुआयना के लिये जिला अस्पताल भेजा।