Type Here to Get Search Results !

बीकॉम (फाईनेंस) के छात्र, छात्राओं को बांटी अंकतालिकायें

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

एसएस कालेज, शाहजहांपुर के वाणिज्य संकाय में बीकाम फाईनेंस के प्रथम सेमेस्टर के छात्र, छात्राओं को अंकतालिका वितरित की गयीं। रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त एक मात्र पाठ्यक्रम है जो कि कालेज द्वारा संचालित किया जा रहा है। 

जूही रस्तोगी ने 90 प्रतिशत अंकों से किया टॉप
जूही रस्तोगी ने किया टॉप
इस पाठ्यक्रम के अन्तर्गत टॉप-टेन छात्र,छात्राओं को प्राचार्य डॉ अवनीश कुमार मिश्र, संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ अनुराग अग्रवाल तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से आये मुख्य अतिथि डॉ हरमन प्रीत सिंह ने अंकतालिकायें देकर प्रेरित किया। फाईनेंस में प्रथम स्थान कु जूही रस्तोगी ने हासिल किया। द्वितीय स्थान कु लवी खुराना तथा तृतीय स्थान युवराज पटेल ने हासिल किया।