Type Here to Get Search Results !

गौमांस तस्कर अफजाल व उस्मान की गिरफ्तारी की मांग

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

गौमांस प्रकरण में तस्करों पर पुलिस की मेहरबानी और मांस पकड़वाने वालों पर पुलिस की सख्ती के खिलाफ महिला शिवसेना की जिला प्रमुख चंचला रानी व तारा ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ विकास भवन गेट पर प्रदर्शन किया। 

गौमांस तस्कर अफजाल व उस्मान की गिरफ्तारी की मांग

शिवसेना की चंचला नैयर ने प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा

इसके बाद प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सीताराम गुप्ता व सीओ सिटी राजेश्वर सिंह को दिया।
चंचला नैयर ने कहा कि पुलिस गौमांस तस्कर अफजाल व उस्मान को अरेस्ट नहीं कर रही है। दूसरी ओर, गौमांस की सूचना देने वालों को तंग कर रही है। एक व्यक्ति को जेल भी भेज दिया है। चंचला नैयर ने कहा कि गौमांस पकड़वाने वालों के खिलाफ मुकदमा स्पंज किया जाए और नामजद गौमांस तस्करों को अरेस्ट कर जेल भेजा जाए। अन्यथा महिला शिवसेना आंदोलन के लिए बाध्य होगी।