Type Here to Get Search Results !

भारत स्वाभिमान एवं युवा भारत ने सीएम को ज्ञापन सौंपा

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

भारत स्वाभिमान एवं युवा भारत संगठनों के पदाधिकारियों ने भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी अशित पाठक के नेतृत्व में टाउन हॉल स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा वहां से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। 

भारत स्वाभिमान एवं युवा भारत ने सीएम को ज्ञापन सौंपा

कलेक्ट्रेट जाकर सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमन्त्री तथा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें मुख्य रूप से निगोही के हमजापुर चौैराहे पर भगत सिंह की प्रतिमा की स्थापना, शाहजहांपुर में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के घर को अतिक्रमण मुक्त कराकर राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग थी।
अशित पाठक ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं होता है तो पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता 23 मार्च को शाहजहांपुर में एकत्रित होंगे और सामूहिक अनशन करेंगे। इस अवसर पर मनोज कुमार तिवारी, सरोज गुप्ता, रम्मन गुप्ता, अलोक मिश्रा, आरडी झा, आशीष शुक्ला, ऋषभ देव गुप्ता, दिलबाग सिंह, चांद सिंह, रानू शर्मा, संतोष शर्मा, अक्षय अवस्थी, सोमदेव मिश्रा, मिथुन, मुकेश उपस्थित रहे।