Type Here to Get Search Results !

कलान पुलिस ने सघन चेकिंग में पकड़ी लूटी गयी वैन

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

बीती रात थाना कलान क्षेत्र के पटना देवकली में पुलिस गश्त के दौरान बदायूं पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि 4 बदमाश एक मारूति वैन चालक को मारपीट कर बांधकर असलहों के बल पर कादर चौक बदायूं रोड पर अगरासी के पास फेंक कर मारूति वैन संख्या यूपी 25 बीबी-2071 को लूटकर भाग निकले हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस ने बेरीकेट लगाकर सघन चेकिंग शुरु कर दी, नतीजे में चार बदमाश मय तमन्चा व कारतूसों सहित मारूति वैन संख्या यूपी25बीबी-2071 के साथ पकड़ में आ गए। 

कलान पुलिस ने सघन चेकिंग में पकड़ी लूटी गयी वैन

चार बदमाश मय असलहों के गिरफ्तार किए 

पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा

 
थाना कलान में गैंग के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गये बदमाशों में निर्दोष पुत्र उदन निवासी ग्राम बच्ची, थाना उसैत, जनपद बदायूं, ओमेन्द्र पुत्र राकेश सिंह निवासी नारायनपुर थाना कादर चौक, बदायूं, सलीम पुत्र गुफरान कस्बा ककराला थाना अलापुर, बदायूं, सुरेश पुत्र नेकसू कस्बा ककराला थाना अलापुर, बदायूं है। पकड़ी गयी मारूति वैन बदायूं के बिनावर निवासी वेदप्रकाश निवासी ग्राम गौसपुर की है। अभियुक्तों के पास से चार तमंचे, दस कारतूस, दो खोखे व चार मोबाइल बरामद हुए है। लूट को बरामद करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 5000 रूपये व पुलिस महानिरीक्षक ने 10000 रूपये तथा महानिरीक्षक द्वारा 15000 रूपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।