Type Here to Get Search Results !

निगोही मे मोदी सेना की जनधन योजना जागरुकता रैली

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

नरेन्द्र मोदी सेना के जिलाअध्यक्ष महेश चन्द्र गुप्ता एवं निगोही नगर क्षेत्र के नरेन्द्र मोदी सेना के नगराध्यक्ष धीरज अवस्थी (टिल्लू) के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित जन धन योजना की एक विशाल जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। 

निगोही मे मोदी सेना की जनधन योजना जागरुकता रैली

इस अभियान को निगोही के रामलीला मैदान के सरस्वती ज्ञान मन्दिर स्कूल से एक विशाल रैली का शुभारम्भ किया, जो मेन रोड पीलीभीत, बीसलपुर, शाहजहॉपुर रोड से थाना, ब्लॉक , सरकारी अ्रस्पताल हमजापुर चैराहे से मेन मार्केट होते हुये बैंक आफ बड़ौदा के रास्ते निकाली गयी।
इस रैली मे भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, महामंत्री मोनू शर्मा, अरविन्द चौहान, रुपेश कुमार, विकास कुमार, सरस्वती स्कूल प्राचार्य राधेश्याम जी स्कूल स्टाफ, रंजीत सिंह, वीरेन्द्र कुमार बाजपेई, रामनरेश, घनश्याम पटवा, संजय, सोनपाल, सूर्य कुमार, राजेश कुमार गंगेपुर आदि मौजूद रहे।