Type Here to Get Search Results !

वृद्धाश्रम में 25 वृद्धों को कराया भोजन

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज, रायसेन.
 
वृद्धाश्रम में 25 वृद्धों को कराया भोजन
महात्मा गांधी वृद्धाश्रम रायसेन में बेगमगंज के समाज सेवी समैया परिवार ने प्रबंधक सिस्टर रानीटा की मौजूदगी में 25 वृद्धों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया। समाज सेवी अरविंद समैया व उनके परिवार द्वारा आश्रम की स्थापना से लेकर भोजन कराने का क्रम चल रहा है। समैया ने बताया कि निराश्रित वृद्धों को प्रेम पूर्वक सेवा करने में सुखद अनुभूति होती है उन्होने बताया कि उनकी मां की प्रेरणा से निराश्रित वृद्ध गरीबों को प्रति गुरूवार भोजन कराते है। भोजन स्वयं उनकी मां, पत्नि और बहुओं द्वारा तैयार किया जाता है। भोजन कराने में अरविंद समैया के साथ निशी समैया, हेमंत समैया, सईद नांदा, जफर मंसूरी भी शामिल हुए। सभी वृद्धों को तेल साबुन भी प्रदान किया गया।