Type Here to Get Search Results !

मोदी के गढ़ काशी में मनेगा नीता अंबानी का हैप्पी बर्थडे

रेलिक रिपोर्टर, बनारस

देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी का 50वां जन्मदिन मनाने के लिए 1 नबवंर को बनारस में होंगे। अंबानी दंपति काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और गंगा आरती में भी शामिल होंगे। माना जा रहा हैकि पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के नाते मुकेश अंबानी यहां कोई बड़ी कारोबारी घोषणा कर सकते हैं। 

मोदी के गढ़ काशी में मनेगा नीता अंबानी का हैप्पी बर्थडे
यह भी खबर है कि मुकेश अंबानी के साथ 50 अन्य वीआईपी चार्टर प्लेन से वाराणसी आएंगे। इनमें मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री करीना कपूर, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, कामेडी किंग कपिल शर्मा और उनके परिवार के सदस्य आ रहे हैं। नीता और मुकेश बनारस में होटल गेटवे में रुकेंगे। मुकेश अंबानी की यात्रा को देखते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर की भव्य सजावट कराई जा रही है। मुकेश अंबानी के गंगा आरती में शामिल होने को देखते हुए गंगा में तैरते बजड़ों को सजाने का काम शुरू हो गया है। ये भी पता चला है अंबानी परिवार और उनके मेहमान स्थानीय कारीगरों के बनाए खाने का स्वाद चखेंगे।