Type Here to Get Search Results !

धूमधाम से मनाया गुरू रामदास जी का प्रकाश पर्व

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा में श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। तीन दिन से चल रहे गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ का आज समापन हो गया। 

धूमधाम से मनाया गुरू रामदास जी का प्रकाश पर्व
कथा वाचक रजविंदर सिंह ने गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर विचार रखे। गुरुद्वारा रामदास गुरुमत संगीत विद्यालय के प्रचारक सतवंत सिंह खालसा ने गुरुवाणी कथा द्वारा संगतों को निहाल किया। रागी गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह कोमल ने भी कथा कीर्तन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर तथा कीर्तन सुनकर अपने जीवन को सफल बनाया।