Type Here to Get Search Results !

शिशु मंदिर का भ्रमण दल भारत दर्शन कर लौटा

रेलिक रिपोर्टर, बेगमगंज.

सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा भारत दर्शन के लिए स्कूल का एक दल प्राचार्य अशोक कुमार दुबे के नेतृत्व में भारत दर्शन के लिए रवाना हुआ था, जो 6 दिन की यात्रा कर वापिस लौटा। दल ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों के दर्शन किए, जिसका बखान उन्होंने स्कूल के अन्य छात्र छात्राओं के साथ किया। दल के लोटने पर संस्था परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया।

जबलपुर के भेड़ा घाट पर भारत दर्शन दल
जबलपुर के भेड़ा घाट पर भारत दर्शन दल
प्राचार्य अशोक कुमार दुबे ने बताया कि प्रतिवर्ष विद्या भारती द्वारा संचालित शिशु मंदिरों में भैया बहिनों को  भारत दर्शन कराया जाता है, ताकि देश क गौरवशाली इतिहास, धार्मिक तथा सांस्कृतिक स्थानों को प्रत्यक्ष देख सकें। भारत दर्शन यात्रा के दौरान चित्रकूट, गुप्त गोदावरी, अनसुईया आश्रम, स्फटिक शिला, हनुमान धारा, जानकी कुंड, रामघाट, कामतानाथ दर्शन, मैहर, भेड़ाघाट, मढ़िया जी, कुंडलपुर एवं बांधकपुर का प्रत्यक्ष दर्शन किया। यात्रा में प्राचार्य अशोक कुमार दुबे, अमित सेन, शिवकांत विश्वकर्मा, नितेन्द्र जैन, दीपेश विश्वकर्मा, जिज्ञासा भार्गव, सोनाली नीखरा, नेहा रघुवंशी, पूजा गुप्ता, पूजा जैन आदि सम्मिलित रहे।