Type Here to Get Search Results !

पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कालेज में ड्रेस वितरित

रेलिक रिपोर्टर, जलालाबाद.

तहसील रोड स्थित पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कालेज में आज 200 बच्चों को ड्रेस वितरित की गयी। ड्रेस वितरण काकोरी शहीद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी कमलेश सिंह व विद्यालय के प्रबन्धक मोहम्मद इरफान ने किया। 

पुरुषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कालेज में ड्रेस वितरित
इस अवसर पर प्रबन्धक इरफान ने कहा कि शासन के मंशानुरूप छात्राओं के विकास एवं शिक्षा के लिये जितनी भी योजनायें हैं उनका शतप्रतिशत लाभ मिले उनका यही प्रयास रहा है। वहीं काकोरी शहीद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने कहा कि अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें। ड्रेस मिलने के बाद छात्र, छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। इस दौरान कालेज प्रधानाचार्या शमा अफरोज सहित प्रतिभा बाजपेई, दीपांजली शर्मा, नीमा धस्माना, श्रद्धा टंडन, भावना, आशा अग्निहोत्री, एकता त्रिपाठी, अंजू रावत, कंचन, सरोज सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।