Type Here to Get Search Results !

दबंगई के चलते मां का सिर फोड़ा, बेटे को मारा हसिया

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.

एक व्यक्ति ने पहले एक बालक को हसिया मारकर उसका हाथ घायल कर दिया और जब मां ने उलाहना दिया तो उसका सिर फोड़ डाला। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दबंगई के चलते मां का सिर फोड़ा, बेटे को मारा हसिया
खुदागंज कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी रामाधार की पत्नी कुसुमा (40) ने पुलिस को बताया कि सुबह उसका बेटा आदित्य नदी पर गया था। वहीं दबंगई दिखाते हुए मोहल्ले के बीरे ने उस पर हसिया से प्रहार कर दिया। जिससे उसका हाथ घायल हो गया। आदित्य खून से सना घर पहुंचा तो कुसुमा बीरे के घर उलाहना देने पहुंची। जिस पर बीरे और उसकी पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी। बीरे ने लाठी मारकर कुसुमा का सिर फोड़ दिया। जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी।