रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
दिल्ली
से कमाई करके लौट बस द्वारा घर लौट रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो
गया। बस चालक उसे बरेली मोड़ पर उतार कर चला गया। एक राहगीर ने उसे अचेत पड़ा
देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान होश में आने पर उसने
अपना नाम पता बताया। सूचना पाकर गांव से उसकी मां भी आ गई।
17
वर्षीय सोनू थाना गढ़िया रंगीन के ग्राम उमसड़िया का रहने वाला है। पिता
हरदयाल की मौत हो चुकी है। परिवार का भरण पोषण करने के लिए काम की तलाश में
वह दिल्ली गया था। वहां काम करके उसने तीन हजार रुपये बचाए। जिन्हें लेकर
वह बीती रात बस द्वारा वापस चला था। रात में उसकी झपकी लग गई। इसी बीच
जहरखुरानी गिरोह ने उसे नशा सुंघाकर अचेत कर दिया। सुबह सोनू बरेली मोड़ पर
बेहोशी की हालत में पड़ा पाया गया। बस चालक उसे अस्पताल में भर्ती कराने के
बजाय रास्ते में उतार कर भाग गया। एक राहगीर ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती
कराया। होश में आने पर उसने अपना नाम पता बताया। एक चिकित्सक ने फोन
द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी। खबर पाकर मां शकुंतला जिला अस्पताल
पहुंची और उसे ले गई। सोनू ने बताया कि लुटेरा उसके तीन हजार रुपये, मोबाइल
फोन व कपड़ों से भरा बैग ले गए।
दिल्ली से लौट रहा युवक जहरखुरानी का हुआ शिकार
अक्टूबर 10, 2014
Tags
