रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
शहर
कोतवाली क्षेत्र में एक मकान में युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई। लाश
के पास ही शराब की बोतल और तमंचा पड़ा हुआ था। गोली उसके सीने में लगी थी।
पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि डिप्रेशन में
उसने शराब पीने के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया।
जसविंदर
सिंह उर्फ हनी (25) मौरंग बजरी की खरीद फरोख्त में दलाली का काम करता था।
उसके पिता सुरेंद्र सिंह की कई साल पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद
वह अपनी मां अमृता कौर के साथ शहर के रोशनगंज मोहल्ले में किराए पर मकान
लेकर रहता था।
निर्माणाधीन मकान के ऊपरी कमरे में मिली युवक की लाश
तीन
महीना पहले उसने शहर के मोहल्ला मतानी में एक मकान खरीदा था। उसका इरादा
दीपावली से पूर्व इस मकान में रहने का था, इसलिए वह मकान की मरम्मत करवा
रहा था। बीती रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद वह मां से यह कहकर निकला कि
वह उसी नए खरीदे गए मकान पर जा रहा है। सुबह अमृता कौर ने उसे फोन लगाया
तो काल रिसीव नहीं हुई। कई बार काल करने पर भी फोन रिसीव नहीं हुआ तो अमृता
कौर मकान पर पहुंची। अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण उसने काफी देर आवाज
दी। इस बीच पास पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। कोई उत्तर न मिलने पर लोगों ने
इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस पड़ोस के मकान से
दीवार फांदकर दाखिल हुई और दरवाजा खोला। मकान में दूसरी मंजिल के एक कमरे
में जसविंदर की लाश पड़ी थी। उसके सीने में गोली लगी हुई थी और पास में ही
12 बोर का तमंचा व एक 8 पीएम का हाफ पड़ा था। जाहिर हो रहा था कि उसने शराब
पीने के बाद तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसने आत्महत्या क्यों की, इस
बारे में मां कुछ नहीं बता पा रही है।
शराब पीने के बाद युवक ने खुद को गोली मारी
अक्टूबर 10, 2014
Tags
