Type Here to Get Search Results !

मप्र हॉकी अकादमी की टीम अंडर-17 के फाइनल में

रेलिक रिपोर्टर, लखनऊ.

मप्र हॉकी अकादमी की टीम अंडर-17 के फाइनल मेंलखनऊ स्थित गुरू गोविन्द सिंह स्पोटर्स हास्टल परिसर में खेली जा रही अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता-2014 (अंडर-17) में मध्य प्रदेश पुरूष हॉकी अकादमी की टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

पेनाल्टी शूट आउट से अखिल भारतीय हाकी प्रतियोगिता अंडर-17 के फायनल में 

आज खेले गए मैच में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम को पेनाल्टी शूट आउट में 7-6 से पराजित किया और फाइनल में अपनी जगह बना ली। पूरे टाइम मैच में दोनों टीमें 3-3 गोलकर बराबरी पर रही और मैच परिणाम का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। मध्य प्रदेश हाकी अकादमी की टीम हाकी के सहायक कोच लोकेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आॅल इंडिया हाकी टूर्नामेंट में भाग ले रही है।