Type Here to Get Search Results !

महिलाएं और एएनएम घंटो करती रही इंतजार

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
 
जिला चिकित्सालय के तृतीय तल पर सोमवार को महिला नसबंदी शिविर आयोजित हुआ। शिविर में घंटों महिलाएं एवं उनके लेकर आई एएनएम आॅपरेशन करने के लिए आने वाले चिकित्सक के इंतजार में परेशान होती रहीं। 


महिलाए इस तरह होती रही परेशान
महिलाए इस तरह होती रही परेशान
महिला नसबंदी शिविर में आई महिलाओं को भुगतना पड़ी यातना

 सुबह लगभग 11 बजे आॅपरेशन हेतु आई महिलाओं का आॅपरेशन दोपहर 3 बजे बाद शुरू हुआ। कल्याणपुरा की महिलाओं के लिए उक्त शिविर आयोजित किया गया था। महिलाओं को लेकर एएनएम सुबह करीब 11 बजे चिकित्सालय पहुंच गई थी और उन्हें तृतीय तल पर आॅपरेशन रूम के बाहर बिठा दिया। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक महिलाएं जमीन पर बैठे विशेषज्ञ चिकित्सक का इंतजार करते परेशान होती रहीं। वहीं एएनएम को जगह नहीं मिलने पर कई एएनएम सीढ़ियों पर बैठी दिखाई दी। 
 
 एएनएम भी होती रहीं परेशान
एएनएम भी होती रहीं परेशान

आॅपरेशन दोपहर 3 बजे बाद आरंभ हुआ। महिलाओं का पंजीयन कार्य तो 11 बजे से आरंभ हो गया था और दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे बाद लगभग 40 महिलाओं का पंजीयन हो चुका था। बताया जाता है कि आॅपरेशन करने वाले चिकित्सक मेघनगर विकासखंड में भी महिला नसबंदी शिविर होने में लगे हुए थे। वहां से रवाना होकर जिला चिकित्सालय पहुंचकर आॅपरेशन कक्ष में महिलाओं का आॅपरेशन किया। इससे कई महिलाएं पहले से ही यातना भुगतने से खासी परेशान नजर आर्इं।