Type Here to Get Search Results !

पौने दो लाख से बनी पानी टंकी का लोकार्पण

रेलिक रिपोर्टर, पेटलावद/झाबुआ.

पौने दो लाख से बनी पानी टंकी का लोकार्पण
अब वार्ड के रहवासियों को पेयजल के लिए परेशान नही होना पडेगा। इससे चार वार्ड के लोगों को लाभ होगा। मंगलवार को 1.87 लाख की लागत से बनी पानी की टंकी का लोकार्पण विधायक निर्मला भूरिया, नपं अध्यक्ष संगीता विनोद भंडारी, पार्षद शंकर राठौड ने किया। वार्ड में रहवासी करीब डेढ वर्ष से पुरानी टंकी के तोड दिए जाने के बाद नवीन निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके शुरू होने से वार्ड 6, 10, 11, 9 व 14 के रहवासियों को वैकल्पिक पानी व्यवस्था के लिए भटकना नही पडेगा।