रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
झाबुआ,
20 नवंबर निप्र. भारतीय राष्टय छात्र संगठन द्वारा गुरूवार को शासकीय
स्रातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमें छात्रवृत्ति
के नियमों को संशोधित करने की मांग की गई। ज्ञापन संगठन के जिलाध्यक्ष
विनय भाबोर के नेतृत्व में सौंपा गया।
जिसमें उल्लेख किया गया कि
छात्रृवत्ति में जो नियम संशोधित हुए है, उसके अनुसार स्रातक छात्र
जिन्होंने वर्ष 2010 में 10वीं उत्तीर्ण की है। बीए, बीकॉम, बीएससी के
छात्र-छात्राएं इस नियम के अंतर्गत आते है एवं स्रातकोत्तर एमए, एमकॉम,
एमएससी छात्र-छात्राएं भी इस नियम के संशोधन के कारण छात्रवृत्ति से वंचित
हो रहे है। इसके साथ ही आॅनलाईन छात्रवृत्ति जल्द ही प्रारंभ करने की बात
कहीं गई। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई। इस
अवसर पर संगठन के ऋ षि डोडियार, जितेन्द्र मंडोड, दीपक डोडियार, रिजवान
खन, करम मेड़ा, रवि अनाजर, राकेश मचार, दीपिका गरवाल, रेखा पाल, निर्मला
चौहान आदि उपस्थित थे।
एनएसयूआई ने महाविद्यालय प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
नवंबर 20, 2014
