रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
सांसद दिलीप सिंह भूरिया ने कहा है कि, ज्ञान की
प्राप्ति कडी मेहनत के बाद ही प्राप्त होती है। श्रम करना ही सबसे बडी
शक्ति है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी प्रदेश की सभी
छात्राओं के सर्वागिण विकास के लिये कई योजनायें लागू करके उनके समग्र
उत्थान के लिये कोई कसर बाकी नही रख रहे है। सरकार ने आज छात्रावास के नये
भवन का बना कर आप सभी बेटियों के लिये लोकार्पित करवाया है।
यह विचार
भूरिया ने गुरूवार को शासकीय कन्या उमावि परिसर में 87 लाख की लागत से
बनाये गये आदिवासी विकास विभाग के 50 सीटर प्री-मेट्रीक कन्या छात्रावास के
लोकार्पण एवं उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए। भूरिया ने कहा कि, प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने समग्र स्वच्छता का जो संदेश दिया है उसमें आप सभी को
सहभागी होना है, अपने स्कूल, छात्रावास, गांव, घर हमेशा साफ सुथरा रहे
इसके लिये आपको आगे आना होगा। मेहनत करक पढाई करने से निश्चित ही सफ लता
तुम्हारे पांव चूमेगी और हमेशा आगे बढते जाओगे। केवल पढाई पर ध्यान दो
मोबाईल संस्कृति से दूर रहो और अपने समय का सदुपयोग करोगे तो निश्चित ही
आपको अपने आप पर गर्व महसूस होगा।
आदिवासी विकास विभाग द्वारा निर्मित
कराये गये कन्या प्रि-मेट्रीक छात्रावास के लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह
में सांसद भूरिया के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक, भंडार
अध्यक्ष विजय नायर, खंड शिक्षा अधिकारी भारतसिंह एवं संस्था के प्राचार्य
आरपी वर्मा उपस्थित थे। भूरिया ने फ ीता काटकर नवीन छात्रावास भवन का
उद्घाटन कर अवलोकन भी किया। कार्यक्रम का संचालन डा. जय बैरागी ने किया।
आभार संस्था प्राचार्य आरपी वर्मा ने माना।
सांसद भूरिया ने किया छात्रावास का शुभारंभ
नवंबर 20, 2014