- मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देने वाला
भोपाल। मंत्रालय के रजिस्ट्रार मनोज श्रीवास्तव का जन्मदिन कर्मचारियों ने राज्य मंत्रालय में ही आत्मीयता से मनाया और अनुभवों को साझा किया।

इस मौके पर मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल, सलाहकार आशीष सोनी सहित मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्रालय के रजिस्ट्रार मनोज श्रीवास्तव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और भावी सुखद जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही बधाई देने वालों में रमेश हिमथानी, संतोष बड़ोदिया, ठाकुरदास प्रजापति, हरिशरण द्विवेदी, सतीश शर्मा, श्रीमती दीप्ति बच्चानी आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि मनोज श्रीवास्तव कर्मचारी समस्याओं के निदान के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं और उन्होंने कर्मचारियों और शासन के बीच सौहार्द को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्रीवास्तव के लगातार प्रयासों के कारण शासकीय आयोजनों में कर्मचारियों की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है।