Type Here to Get Search Results !

मैदान साफ होते ही लगा शराबियों का डेरा

रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
 
झाबुआ, 20 नवंबर निप्र. स्थानीय शासकीय स्रातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को मार्निंग वाक क्लब के सदस्यों द्वारा करीब एक घंटे से अधिक समय सामूहिक श्रम करके कालेज मैदान की दीवारों एवं मैदान मे यत्र तत्र बिखरी पालीथीन, पाउंचों, बियर एवं शराब की खाली बाटलो तथा डिस्पोजन गिलास आदि को एकत्रित करके फेका गया था। 


मैदान साफ होते ही लगा शराबियों का डेरा

इसके ठीक दूसरे दिन नगर की फि जा को बिगाडने वाले तथा सुंदरता को दाग लगाने वाले लोगों ने बुधवार की रात को ही कालेज मैदान स्थित बने स्टेज जहां प्रति दिन करीब 2 दर्जन से अधिक लोग योगाभ्यास तथा व्यायाम करते है, इस स्टेज पर रात को जम कर शराब पी गई और खाली डिस्पोजन ग्लासेस, नमकीन, शराब की खाली बाटले वही बिखेर कर चले गये। गुरूवार को जब क्लब के लोग योगाभ्यास, व्यायाम आदि के लिये यहां पहुंचे तो उन्हें ऐसे कृत्य करने वाले लोगों पर तरस आया और क्लब के लोगों ने इन बाटलों आदि को वहां से समेट कर निपटारा किया।