रेलिक रिपोर्टर, झाबुआ.
नाबालिग
लड़की के अपहरण के मामले में कल्याणपुरा में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
मंगलवार से बुधवार तक तनातनी बनी रही। बुधवार को थाना झाबुआ पर थाना
प्रभारी केएल बरकड़े ने युवती के बयान लिए। इस दौरान पुलिस थाने पर परिजनों
सहित ग्रामीणों की भीड़ का जमावडा रहा।
झाबुआ थाने पर हुए लड़की के बयान, कल्याणपुरा में है तनाव
की स्थिति
मामला इस प्रकार है कि एक नाबालिग
युवती दूसरे समाज के नाबालिग युवक के साथ लापता हो गई थी, जब इसकी खबर
परिजनों तक पहुंची तो विवाद ने उग्र रूप ले लिया और मंगलवार को कल्याणपुरा
में जमकर हंगामा हुआ। युवक के काका की दुकान में तोड़फ ोड़ के साथ पथराव भी
किया गया। जिसके बाद कल्याणपुरा में सारी दुकाने भी बंद हो गई। मौके पर
एसडीओपी रचना भदौरिया एवं अन्य पुलिस बल द्वारा पहुंचकर स्थिति को
नियंत्रित किया गया।
थाना झाबुआ पर युवती के लिए बयान
बुधवार को दोपहर 11 बजे के
करीब पुलिस थाना झाबुआ पर युवती को लेकर उसके परिजन पहुंचे और महिला कक्ष
में परिजनों के समक्ष कल्याणपुरा थाना प्रभारी बरकड़े द्वारा उसके बयान लिए
गए। इस दौरान पुलिस थाने के बाहर परिजनों सहित ग्रामीणों की भीड़ लगी रहीं
एवं चर्चाओं का दौर चलता रहा। जानकारी के अनुसार युवती को गुजरात के राजकोट
से लाया गया था। अभी तक आरोपी नाबालिग युवक फरार है।
नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आया नया मोड़
नवंबर 20, 2014
Tags
