रेलिक रिपोर्टर, आगरा.
आगरा में महिला थाने में गुरुवार दोपहर पहुंची एक युवती ने यह शिकायत की कि, उसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी धोखा दे रहे हैं। चार साल से मिलने का समय नहीं दिया है। वह राहुल से शादी करेगी। बचपन से ही वह उन्हें पसंद करती है। उसकी सास (सोनिया गांधी) अच्छी नहीं है। जाहिर है यह सुनते ही पुलिस हैरान रह गई।
आगरा के महिला थाने में पहुंची युवती का दावा, मैं राहुल गांधी से शादी करूंगी
दोपहर तकरीबन एक बजे सिकंदरा क्षेत्र निवासी 23 साल की एक युवती महिला थाने पहुंची। उसने एसओ को बताया कि उसके पिता नायब सूबेदार के पद से रिटायर हुए हैं। वह हाईस्कूल पास है। पिछले चार साल से राहुल गांधी से मिलने का प्रयास कर रही है, लेकिन उनके लोग मिलने नहीं देते हैं। राहुल उसे बखूबी जानते हैं। उसके पीछे राहुल ने सेटेलाइट सर्चिंग लगा रखा है। उन्हें (राहुल को) उसके बारे में पल-पल की खबर रहती है।
युवती ने किया दो बार राहुल गांधी से मिलने का दावा
पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि, वह दो बार मिल चुकी है। पहली मुलाकात चार साल पहले दिल्ली के कालकाजी मंदिर में हुई थी। वह दर्शन करने आए थे। इसके बाद हाल के लोकसभा चुनाव में रामपुर की चुनावी सभा में भी वह उनसे मिलने गई थी। पूरी सभा में राहुल ने उसे देखकर ही भाषण दिया था। युवती ने बताया कि उसके मौसा रेलवे बोर्ड के जनरल सेकेट्री रहे हैं। उनकी गांधी परिवार में जान पहचान थी। उन्होंने ही उसकी मुलाकात राहुल गांधी से करवाई थी। युवती ने यहां तक कहा कि इंदिराजी ने उसका रिश्ता बचपन में ही राहुल से तय कर दिया था। यही कारण है कि वह राहुल गांधी से मिलने का प्रयास कर रही है, लेकिन मिलने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस ने युवती के भाई को बुलाकर उसकी सुपुर्दगी में दे दिया। दरसअल, युवती मनोरोगी है। वह इसी तरह की बातें करती है। उसका इलाज चल रहा है।
इन्दिरा गांधी ने बचपन में राहुल के साथ शादी तय की थी
नवंबर 20, 2014
Tags
