रेलिक रिपोर्टर, देवरिया.
देवरिया
जिले के भेड़पाकड़ गांव में हिंदू एक मस्जिद बनवा रहे हैं, जिसकी लागत करीब
20 लाख आएगी। कौमी एकता का यह प्रयास मजहब के नाम पर समाज को बांटने वालों
को सबक है। गांव की कुल आबादी में करीब एक हजार मुस्लिम बिरादरी के है।
गांव में अब तक कोई मस्जिद नहीं थी।
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करने वाले गांववालों की अनूठी पहल
गांव के 62 वर्षीय असरफ मियां जब एक
वर्ष पूर्व हज से लौटे तो उन्होंने गांव में मस्जिद निर्माण की बात रखी।
उन्होंने हिन्दू समुदाय के कुछ लोगों से मशविरा किया तो हिन्दू समाज के लोग
भी सहयोग करने को तैयार हो गए। अब गांव में मस्जिद का निर्माण कार्य तेजी
से चल रहा है, जिसकी दीवारें पूरी हो चुकी हैं। करीब 11 माह पूर्व शुरू इस
मस्जिद का निर्माण शुरु हुआ था। अब तक इसके निर्माण में करीब 20 लाख रुपये
खर्च हुए हैं। मस्जिद बनाने में गांव के ही हिन्दू राजमिस्त्री और मजदूर
लगे हैं।
मंदिर की घंटी और मस्जिद की अजान एक साथ आएगी
असरफ मियां ने
कहा कि मस्जिद के निर्माण में हिंदू भाइयों ने सहयोग कर दुनिया के सामने
एक बनो नेक बनो का संदेश दिया है। राम और रहमान की ऐसी जोड़ी शायद ही कहीं
देखने को मिले। गांव के समसुद्दीन, मुंशी, समसुल्लहा, निजामुद्दीन, इदरीश,
ऐनूलहक ने मस्जिद निर्माण में दोनों समुदाय का सहयोग होने पर खुशी का
इजहार किया। हिन्दू समुदाय के रमेशचंद्र मिश्र, रजेंद्र कुशवाहा, श्यामदेव
यादव, डा. श्रीनिवास मिश्र, गणेशचंद्र मिश्र, प्रमोद कुशवाहा, बासुदेव यादव
ने कहा कि गांव में मंदिर की घंटी और अजान की आवाज कौमी की मिशाल कायम
करेगी।
हिन्दू बनवा रहे हैं गांव में 20 लाख से ज्यादा की मस्जिद
नवंबर 21, 2014
