Type Here to Get Search Results !

मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता आज से शुरू

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो रही है। इसके सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डीएमओ शकील अहमद ने तैयारियों का जायजा लिया। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शकील अहमद ने जिले के आलिया स्तर के प्रधानाचार्यों व टीम इंचार्जों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 


डीएमओ शकील अहमद ने तैयारियों का जायजा लिया
डीएमओ शकील अहमद ने तैयारियों का जायजा लिया

उन्होंने कहा कि मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता 22 व 23 नवम्बर 2014 को पुलिस लाइन मैदान, शाहजहांपुर में होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष तनवीर खां, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, विधायक राजेश यादव, सपा नेता उपेंद्र पाल, हाजी आरिफ हुसैन पप्पू करेंगे। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में आलिया स्तर के 36 मदरसों में से 25 मदरसे के बच्चे शामिल हो रहे हैं। अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने बताया कि 23 नवम्बर को समापन समारोह में डिप्टी रजिस्ट्रार काजी फरीद अहमद, सहायक लेखाधिकारी गोपाल स्वरूप, उप निदेशक अल्पसंख्यक संजय कुमार मिश्र, मो. तारिक, एमएलसी जयेश प्रसाद आएंगे। खेलकूद प्रतियोगिता के कुशल एवं सफल आयोजन के लिये बेसिक शिक्षा विभाग के पीटीआई राम प्रसाद, राधेश्याम, खलीक अहमद, शुएब, सचिन, संजय, मनोज, विपिन आदि ने मैदान तैयार किया। व्यवस्था में संयोजक अशफाक हुसैन, जहूर अहमद, इजहार हसन, शारिक अली, मो. अयूब, जावेद अहमद खां, अकील अहमद, इकबाल, मुख्तार अहमद, अब्दुल कादिर, राशिद हुसैन आदि का योगदान रहा।