Type Here to Get Search Results !

प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता व टीईटी के मुद्दे पर आयुक्त लोक शिक्षण से शिक्षक संघ की चर्चा, आयुक्त ने सकारात्मक निर्णय का भरोसा दिलाया

  • आयुक्त लोक शिक्षण ने दिया मध्य प्रदेश शिक्षक संघ को भरोसा, शिक्षकों के साथ होगा न्याय, भय की आवश्यकता नहीं

भोपाल। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं टीईटी परीक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह ने सोमवार को संघ के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां सौजन्य भेंट के साथ विस्तृत संवाद हुआ।


 बैठक में संघ की ओर से शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं को व्यवस्थित रूप से रखा गया, जिसमें विशेष रूप से प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता निर्धारित करने तथा टीईटी से संबंधित जटिलताओं के समाधान की मांग प्रमुख रही। संघ ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान व्यवस्थाओं के कारण शिक्षकों के हित प्रभावित हो रहे हैं, जिससे सेवा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस पर आयुक्त ने गंभीरता से विचार करते हुए आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर इन मुद्दों का समाधान करने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। 
आयुक्त अभिषेक सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि शिक्षकों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा उन्हें किसी प्रकार की आशंका या भय रखने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग शिक्षकों के हितों के संरक्षण के लिए संवेदनशील है और सभी बिंदुओं पर सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। 
बैठक में प्रदेश महामंत्री राकेश गुप्ता, प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद पूनी, भोपाल संभागीय अध्यक्ष विकास सिंह चौहान एवं हीरानन्द नरवरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संघ ने उम्मीद जताई कि इस संवाद के सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आएंगे और शिक्षकों की लंबित समस्याओं का निराकरण

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.