Type Here to Get Search Results !

धान की कम खरीदी पर होगी केंद्र प्रभारियों पर एफआईआर

रेलिक रिपोर्टर, शाहजहांपुर.
 
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने धान क्रय एजेन्सियों के अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली गई बैठक में निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों के धान जो भी केन्द्र प्रभारी क्रय नही करेंगे तो उनके विरूद्ध तुरन्त एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 


धान की कम खरीदी पर होगी केंद्र प्रभारियों पर एफआईआर

धान क्रय एजेंसियों के प्रभारियों की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

बैठक में पीसीएफ के क्रय केन्द्रों पर धान नही खरीदें जाने एवं जिला प्रबन्धक पीसीएफ द्वारा केन्द्रों पर धनराशि न भेजने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि शाम तक केन्द्रों पर पैसा पहुंच जाए अन्यथा जिला प्रबन्धक के खिलाफ एफआईआर कराई जाए। अभी तक लक्ष्य का मात्र लगभग 9 प्रतिशत ही धान का क्रय किया गया है, जो बहुत ही कम हैं।
समीक्षा में पाया कि 13 क्रय केन्द्रों पर लक्ष्य का मात्र लगभग 13 प्रतिशत ही धान की खरीद हुई है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जिन राइस मिलों के अनुबन्ध नही हुए हैं, उनका लाइसेन्स निरस्त करने की कार्यवाही की जाये और जिन राइस मिलों के अनुबन्ध हो गये हैं वह कल तक बैंक गारण्टी पूरी न करें तो उनके भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाये।