Type Here to Get Search Results !

भाजपा को जिताने सड़कों पर उतरीं विधायक निर्मला भूरिया

रेलिक रिपोर्टर, मेघनगर/झाबुआ.      

भाजपा महिला मोर्चे की बैठक को संबोधित करते हुए पेटलावाद विधायक निर्मला भूरिया ने कहां कि भाजपा सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चौहान ने कई योजनाएं बनाकर धरातल पर उतारी है। महिला सशक्तिकरण के लिये भी हमारी सरकार दिन प्रतिदिन कार्य कर रही है।

भाजपा को जिताने सड़कों पर उतरीं विधायक निर्मला भूरिया
सुश्री भूरिया ने कहा कि, महिलाओ के लिये सरकार ने सम्मानजनक कार्य किया  
 
आप सब 28 नवंबर को होने वाले नगर परिषद के चुनाव में भाजपा को जिताकर विकास की गंगा बहाने में साबित हो। इसके लिये घर-घर पहुंचने का कार्य हम महिला कार्यकर्ताओं को भी करना होगा। बैठक के बाद नगर में स्थानीय चुनाव कार्यालय से महिला सशक्तिकरण की रैली महिला मोर्चे द्वारा निकाली गई। रैली स्थानीय चुनाव कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए स्थानीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के सामने पहुंची, जहां पर रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री प्रवीण सुराना, भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति नटवर बामनिया, पुरूषोत्तम प्रजापती, मुकेश मेहता, कमलेश दातला, राजु डामोर सहित 15 वार्डो के प्रत्याशी बडी संख्या में महिला कार्यकर्ता नगर के कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन किरण शर्मा ने किया। आभार ज्योति नटवर बामनिया ने माना।