Type Here to Get Search Results !

अभा सिविल सेवा शतरंज व्यक्तिगत प्रतियोगिता शुरु

रेलिक रिपोर्टर, भोपाल.
 
अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को व्यक्तिगत स्पर्धा की शुरुआत महानिदेशक (होम गार्डस) ऋषि शुक्ला ने की। इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न प्रदेशों से आए शातिर मौजूद थे। 

अखिल भारतीय सिविल सेवा शतरंज व्यक्तिगत प्रतियोगिता शुरु

महानिदेशक होमगार्डस ऋषि शुक्ला ने की व्यक्तिगत शतरंज स्पर्धा की शुरूआत
 
इस मौके पर शुक्ला ने कहा कि शतरंज खेल से व्यक्ति का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। शह और मात के इस खेल से एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्पर्धा में अपने कौशल और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त करें। उन्होंने खिलाड़ियों से भोपाल शहर का भ्रमण करने और यहां के सौन्दर्य से रूबरू होने का जिक्र करते हुए कहा कि वे यहां से अपने साथ यादें लेकर जाएं। खेल संचालक उपेन्द्र जैन ने भी शतरंज खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।