समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन सपाईयों ने मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरुप यादव की अगुवाई में धूमधाम से मनाया। नीलबड़ स्थित सपा के विधानसभा कार्यालय में पहले केक काटा गया और फिर जमकर आतिशबाजी के बाद मिठाई बांटी गई और गरीबों को खाना खिलाया गया। इस मौके पर फूलों से मुलायम सिंह का नाम लिखा गया और रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया था।
| समाजवादी मजदूर सभा ने सपा सुप्रीमों का मनाया जन्मदिन |
इस मौके पर मजदूर सभा के प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरुप यादव ने कहा कि, किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए मुलायम सिंह यादव की नीतियों से ही देश का कल्याण हो सकता है। उत्तरप्रदेश में अखिलेश सरकार के काम काज से खुशहाली आई है और भाईचारा का माहौल बना है। ऐसे में मुलायम सिंह के बताए समाजवादी रास्ते पर चलते हुए मध्यप्रदेश में भी आगत नगरीय निकाय चुनावों में सपा का परचम फहराने का आव्हान किया।
सपा कार्यालय में फीका रहा आयोजन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी सपा सुप्रीमो का जन्म दिन मनाया गया, लेकिन कार्यकर्ताओ की बेरुखी से आयोजन फीका ही रहा। प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से लेकर सामान्य कार्यकर्ताओं की कमी साफ देखने में आई। माना जा रहा हैकि, बार बार प्रदेशाध्यक्ष के बदलाव से कार्यकर्ताओं का
रुझान कम होता जा रहा है।