Type Here to Get Search Results !

ढ़ाई माह से निर्वाचन कार्ड के लिए भटक रहा परिवार

निशा राठौर, झाबुआ.
 
स्थानीय दिलीप गेट उदयपुरिया निवासी एक परिवार के निर्वाचन कार्डोंं में कई प्रकार की त्रुटियां पाई गई, जिसे सुधरवाने के लिए परिवार के मुखिया तहसील कार्यालय में 1 सितंबर को परिवार के 4 सदस्यों चालान जमा किए गए, लेकिन ढ़ाई महीने से भी अधिक समय हो जाने के बाद भी सुधार कर नवीन निर्वाचन कार्ड नहीं दिए है। 


ढ़ाई माह से निर्वाचन कार्ड के लिए भटक रहा परिवार
दिलीप गेट निवासी सुजान शांतिलाल राठौर ने बताया कि उनका, उनकी पत्नी एवं दोनो बच्चों के निवार्चन कार्ड में कई तरह की त्रुटियां है। किसी निर्वाचन कार्ड में नाम सहीं नहीं है तो किसी में एड्रेस चर्च कॉलोनी लिखा है। जिसको लेकर 1 सितंबर को परिवार के सभी सदस्यों के त्रुटिपूर्ण निवार्चन तहसील कार्यालय झाबुआ में कार्यरत कर्मचारी रजनी को जमा किए। त्रुटिपूर्ण कार्ड के साथ 25-25 रूपए के 4 चालान भरवाए गए। इस प्रकार नवीन कार्ड बनवाने के लिए कुल 100 रूपये के चालान जमा किए गए। राठौर ने बताया कि 1 सितंबर से आज तक उन्हें तहसील कार्यालय से केवल आश्वासन ही प्राप्त हो रहे है। बीएलओ से संपर्क करने पर उसके द्वारा भी कोई उचित जवाब नहीं दिया जा रहा है। राठौर का कहना है कि आखिर वे कहां जाए, जहां उनकी सुनवाई हो।