अखिल भारतीय स्तर पर भारतीय वेटेनरी पैथोलॉजिस्ट कांग्रेस-2014 का आयोजन 13 से 15 नवंबर को आणंद (गुजरात) में हुआ।
इसमें
संपूर्ण भारत के युवा वैज्ञानिक के रिसर्च वर्क को ‘साइंटिफि क पब्लिकेशन
कमेटी‘ द्वारा प्रतियोगिता हेतु चयनित किया जाता है। उप संचालक पशु पालन
विभाग झाबुआ में प्रभारी जिला पशु रोग अंवेषण प्रयोगशाला में पदस्थ युवा
डॉ. प्रणोती शर्मा को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया था। डॉ. शर्मा
द्वारा रेबीज बीमारी पर की गई रिसर्च को उत्कृष्ट श्रेणी में चयनित किया
जाकर यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. शर्मा को अवार्ड
प्राप्त होने पर उप संचालक डॉ. एसएस तिवारी एवं पशु पालन विभाग के समस्त
अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा बधाई दी गई।